फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीएम दर्पण पोर्टल में बरेली जोन के चार जिले टॉप पर, 60वीं रैंक पाकर पीलीभीत फिसड्डी

Fri, 11 Oct 2024 04:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सीएम दर्पण पोर्टल पर पुलिस संबंधित कार्य के लगभग 50 बिंदुओं का आंकलन कर रैकिंग तैयार की जाती है। इस बार बरेली जोन के चार जिले रैकिंग में सबसे ऊपर आए हैं। बरेली की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।  
विज्ञापन
बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम दर्पण पोर्टल में बरेली जोन के चार जिलों ने टॉप किया है। जोन के रामपुर, संभल, अमरोहा और शाहजहांपुर जिले रैकिंग में सबसे ऊपर हैं। वहीं बरेली जिले ने पिछले कुछ समय में काफी सुधार किया और दसवें पायदान पर रहा। जुलाई की रैकिंग में बरेली 34वें और अगस्त में 15वें स्थान पर रहा था। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बरेली जिले की रैकिंग सुधारने के निर्देश दिए थे, जिसका असर सितंबर की रैकिंग में देखने को मिला और बरेली दसवें स्थान पर आ गया। वहीं जोन का जिला पीलीभीत रैकिंग में अब भी पिछड़ा हुआ है। सितंबर की रैकिंग में पीलीभीत 60वें स्थान पर रहा। वहीं जिला बदांयू की रैकिंग 50 वें स्थान पर है। 

Bareilly News: सेंट्रल जेल से फरार कैदी हरपाल का नहीं लगा सुराग, वार्डर निलंबित, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


पुलिस संबंधित कार्य के लगभग 50 बिंदुओं का आंकलन कर रैकिंग तैयार की जाती है। इसमें विवेचना निस्तारण, गिरफ्तारी, सजा, जघन्य अपराध में कार्रवाई, सत्यापन का निस्तारण, इनामिया बदमाशों की गिरफ्तारी, गुंडा और पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई, निरोधात्मक कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट में सजा आदि कार्य हैं। 
विज्ञापन


एडीजी जोन रमित शर्मा ने टॉप करने वाले जिलों के पुलिस अधीक्षकों को शाबासी दी है, वहीं पिछड़ने वाले जिलों के कप्तान को कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें