फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदपुर के कारोबारी समेत चार कोरोना संक्रमितों की मौत

विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 शाहजहांपुर और पीलीभीत के एक-एक बुजुर्ग की जान गई

बरेली। कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी बरेली के दो, पीलीभीत और शाहजहांपुर के एक-एक संक्रमित की मौत हो गई। पीलीभीत और शाहजहांपुर के संक्रमितों के शव एंबुलेंस से उनके आवास पर पहुंचाए गए। परिजन को शवों का अंतिम संस्कार कोविड नियमों के तहत करने को कहा गया है। साथ ही, स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि फरीदपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति 19 जुलाई को संक्रमित मिला था। मंगलवार को फरीदपुर की एक 45 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिली थी। दोनों ही कोविड अस्पताल में भर्ती थे। इधर, पीलीभीत की पूरनपुर तहसील के गांव शिवनगर के रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग 27 जुलाई को संक्रमित मिले थे। उन्हें यहां कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाहजहांपुर के बक्सरिया मोहल्ले के 70 वर्षीय बुजुर्ग मंगलवार को संक्रमित मिले थे। उनका कोविड एल-2 में इलाज चल रहा था। इन सभी संक्रमितों की मंगलवार देर रात से बुधवार दोपहर दो बजे के बीच मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें