फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चार सीएनजी पंप और खुलेंगे

Wed, 12 Jul 2017 01:47 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएनजी वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में शहर में चार सीएनजी पंप और खोले जाने पर विचार किया गया। कमिश्नर ने खुद पंप खोलने पर जोर दिया। साथ ही स्कूल बसों की उम्र अब बीस साल से घटाकर 15 साल तक कर दी गई है। इससे पुरानी बसे नहीं चलेगी। 
विज्ञापन

संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक मंगलवार को कमिश्नर डॉ. पीवी जगन मोहन की अध्यक्षता में हुई। तय किया गया कि शहर के चारों ओर के रोड पर सीएनजी पंप खोले जाएं। कंडम आटो व टेंपो के स्थान पर ई रिक्शा को प्राथमिकता दी जाए। ग्रामीण परमिट वाले टेंपो शहर में नहीं चलेंगे, अगर चलते पाए गए तो कार्रवाई होगी। ग्रामीण क्षेत्र के टेंपो का रंग बदलकर शहर में चलाते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। 
सीएनजी से संचालित बसों की आयु 15 वर्ष किए जाने का निर्णय लिया गया।  बैठक में कमिश्नर ने ऑटो, टेंपो संघो के प्रतिनिधियों, व्यक्तिगत वाहन मालिकों, आटो टेंपो विक्रेता एजेंसी, स्कूल बस संचालकों आदि की समस्याओं को सुना और संभागीय परिवहन अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह, आरटीओ आरआर सोनी, आरटीओ एमएल चौरसिया और क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज प्रभाकर मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन


परमिट रिन्यूवल में विलंब तो 
एक हजार रुपये हर माह जुर्माना
बैठक में निर्णय हुआ कि वाहनों के परमिट को विलंब से रिन्यूवल कराने पर एक हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से जुर्माना लिया जाए। सात माह से अधिक विलंब होने पर वाहन का परमिट निरस्त कर दिया जाए। विभिन्न प्रकार के 16 वाहनों के परमिट नवीनीकरण के लिए लगे जुर्माना को एक वर्ष तक जमा नहीं करने पर उन्हें निरस्त कर दिया गया।  

ग्रामीण क्षेत्रों के 11 
मार्गों पर चलेंगी 43 बसें
ग्रामीण क्षेत्रों में बसों के संचालक की नीति के तहत मंडल 11 मार्ग चिह्नित कर इन पर परिवहन निगम की 26 बसे और 17 निजी बसें चलाने के लिए आवेदनों को हरी झंडी दी गई। मीरानपुर कटरा- जैतीपुर, बरेली-बदायूूं, बदायूं-उसावा, बदायूं-बिल्सी, बरेली-कासगंज, बदायूं-बवराला आदि मार्ग पर चलने वाली 18 बसों के परमिट नवीनीकरण का अनुमोदन हुआ। व्यवसायिक मोटर साइकिल के ठेका गाड़ी परमिट जारी करने को भी मंजूरी दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें