बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के खाईखेड़ा गांव में मोहर्रम के जुलूस के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसे बनाने वालों ने ही दूसरे समुदाय के लोगों को फंसाने के लिए यह हरकत की थी। पुलिस ने शिकायतकर्ता पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने स्वीकार किया कि एक किशोर से नारे लगवाकर उन्हीं लोगों ने वीडियो बनाया था। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मोहर्रम के जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारे लगाने का मामला सामने आने के बाद माहौल खराब होने की आशंका थी। समुदाय विशेष के लोगों में भी नाराजगी फैल गई। कुछ संगठनों के कार्यकर्ता व ग्रामीण सोमवार सुबह थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।