एक्सप्रेस की तर्ज पर संचालित होगी डेमू-मेमू ट्रेन
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 200 किलोमीटर तक की दूरी के लिए नियमित मेमू ट्रेनों को चलाने के प्रस्ताव पर काफी समय से काम चल रहा है। फिलहाल जिन मेमू और डेमू गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है उनकी औसत रफ्तार कम है और वह पैसेंजर गाड़ी की श्रेणी में संचालित की जा रही हैं। आने वाले समय में डेमू और मेमू को भी एक्सप्रेस की तर्ज पर संचालित किया जाएगा।
एडीआरएम मनोज कुमार ने बताया कि कई नई ट्रेनों का संचालन शुरू करने पर काम चल रहा है। रेल लाइनों की औसत रफ्तार भी बढ़ी है। आने वाले दिनों में डेमू और मेमू की औसत गति भी बढ़ाई जाएगी। आगरा और दिल्ली के लिए नियमित इंटरसिटी एक्सप्रेस और जयपुर तक वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का भी प्रस्ताव है।