नवाबगंज। कस्बे की एक महिला चिकित्सक के भूखंड पर भरी बुनियाद को जेसीबी से तोड़ने, निर्माण सामग्री को ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जाने व धक्का देने के मामले में पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पूर्व राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष, उनके पुत्र समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बे के बाइपास मार्ग पर स्थित अर्चना अस्पताल की संचालिका डाॅ. अर्चना गंगवार ने बरेली-पीलीभीत हाईवे पर स्थित रिछोला गांव के पास एक भूखंड खरीदा है। उस पर बुनियाद भरवाने के साथ निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया है। आरोप है कि आठ फरवरी की रात 11 बजे पूर्व राइस मिल एसोशिएशन अध्यक्ष रमेशचंद्र गुप्ता उर्फ बंगाली बाबू, उनका बेटा शिवा गुप्ता ,रामप्रकाश गुप्ता, सूरज गुप्ता, रामवती समेत पांच लोग जेसीबी लेकर पहुंचे गए। भूखंड में भरी बुनियाद को तोड़ने के अलावा निर्माण सामग्री ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जाने लगे।
इस दौरान सूचना चौकीदार ने महिला चिकित्सक को दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर विरोध किया तो उन्हें धमकी देकर धक्का दिया गया। महिला चिकित्सका का आरोप है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को मौके से भगा दिया। महिला चिकित्सक के पति जब थाने पहुंचकर तहरीर दी तो पुलिस ने उन्हें टरका दिया। इस मामले में एसएसपी से शिकायत करने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट लिखी। संवाद