फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो पक्षों में मारपीट, सात घायल, 10 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। बुधवार शाम पेशाब करने को लेकर दो पक्षों में जमकर डंडे व ईंट-पत्थर चले, जिसमें सात लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में 10 पर मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भमोरा भेजा है।
विज्ञापन


ग्राम चकरपुर निवासी नन्ही देवी ने बताया कि बुधवार रात गांव निवासी डुग्गर शराब के नशे में आया। घर में पेशाब करने लगा। विरोध करने पर गाली देते हुए अपने पुत्र महिपाल, राजेश व उसकी पत्नी गायत्री देवी को बुलाकर पीटने लगा। इस दौरान बचाने आईं बेटी लालवती, झलकी व बहन दुर्गा देवी को भी पिटा, जिससे चारों लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष की गायत्री ने बताया कि उनके ससुर डालचंद धोखे से पड़ोसी रामदास के घर के पास पेशाब करने बैठ गए थे। इसी को लेकर रामदास, छंगेलाल,नीरज, नन्ही देवी, जयंती देवी ने मारपीट शुरू कर दी। ईंट-पत्थर फेंके, जिससे ननद राजकुमारी, राजेश, डालचंद घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें