फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं फेल दसवीं और 11वीं फेल इंटर पास, जवाहर मीना कॉलेज में फर्जीवाड़ा

Thu, 29 Nov 2018 01:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बरेली के जवाहर मीना इंटर कॉलेज ठिरिया निजावत खां के संपर्क में रहने वाले जिले के तीन और कॉलेजों में भी बोर्ड परीक्षा पास कराने के नाम पर गोलमाल हुआ है। आठवीं फेल को दसवीं और ग्यारहवीं फेल छात्रों को बारहवीं पास कराने पर बरेली में ही बड़े पैमाने पर ‘खेल’ हुआ है। 
विज्ञापन


मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी गई है। इसके अलावा जेडी माध्यमिक शिक्षा, डीआईओएस, क्षेत्रीय सचिव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत भेजी है। वहीं जवाहर मीना कॉलेज के प्रबंधक विपिन जायसवाल ने भी डीआईओएस कार्यालय में शिकायत की है।

मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में कहा गया है कि जवाहर मीना कॉलेज के संपर्क में बरेली के तीन और कॉलेज भी हैं। वहां भी पैसे लेकर छात्रों को पास कराया गया। 
विज्ञापन


बरेली में करीब 40 कॉलेज ऐसे हैं जहां साठगांठ करके बोर्ड परीक्षा में धांधली हो रही है। यह भी दावा किया गया है कि 2019 में होने वाली परीक्षा में भी सेंधमारी की तैयारी है। इन कॉलेजों की जांचकर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की गई है। 
विज्ञापन

वहीं जवाहर मीना कॉलेज के प्रबंधक विपिन जायसवाल का कहना है कि सोसाइटी में कुछ गलत लोग आ गए हैं, वही कुछ लोगों से मिलकर यह सब करा रहे हैं। इन लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर भी दी है। 

डीआईओएस मामले की जांच कराएं, सारी हकीकत सामने आ जाएगी। डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को एक शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी।

असल लड़ाई मैनेजमेंट की है
जवाहर मीना कॉलेज में फर्जीवाड़ा हुआ या नहीं यह तो जांच में स्पष्ट होगा, लेकिन यह बात स्पष्ट हो गई कि पूरी लड़ाई मैनेजमेंट की है। सूत्रों की मानें तो प्रबंधक विपिन जायसवाल ने कुछ लोगों को सोसाइटी में शामिल किया ताकि कॉलेज अच्छे से चलता रहे और खुद को दूर कर लिया। 

अब कॉलेज ठीक चलने लगा है तो वह फिर से अपना नियंत्रण बनाना चाहते हैं। इसी सोसाइटी का एक कॉलेज मोहनपुर में भी संचालित हो रहा है। मैनेजमेंट विवाद में अब पुराने मामले खोदे जा रहे हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें