इनामुल से मिलने वालों का डाटा खंगालेगी पुलिस
आतंकी इनामुल के जेल में बंद रहने के दौरान उससे किसने और कितनी बार मुलाकात की है, पुलिस इसकी भी जानकारी करा रही है। बताते हैं कि जेल में रहने के दौरान इनामुल से उसके परिवार ने दूरी बना ली थी, लेकिन अन्य लोगों ने कितनी बार उससे मुलाकात की और क्यों की? इसकी जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर कई कश्मीरी युवक इनामुल के संपर्क में थे। इनमें से तो किसी ने इनामुल से मुलाकात नहीं की, यह भी देखा जाएगा। इनामुल से किसी संदिग्ध के मिलने पर उससे भी पूछताछ की जा सकती है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इनामुल का परिवार पंतनगर में रहता है। बरेली में एक पुराने मकान के अलावा उसका कोई जुड़ाव नहीं है। इसके बाद भी पुलिस इनामुल के बरेली कनेक्शन को लेकर गंभीर है। उसकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी।