फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेएम कोर्ट में पेश हुईं पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तृतीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट असमा सुल्ताना की अदालत में पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज हाजिर हुईं। पत्रावली पर हस्ताक्षर करने के बाद वह अदालत से चली गईं।
विज्ञापन

पत्रावली पर साक्ष्य के लिए 25 मई की तिथि नियत की गई है। अधिवक्ता नीरज पाठक ने बताया कि वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी मुवक्किल कृष्णाराज भाजपा से प्रत्याशी थीं। थाना निगोही के सब-इंस्पेक्टर आशीष कुमार शुक्ला ने दो अप्रैल 2014 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कृष्णाराज के पक्ष में 150 लोग निगोही में बिना अनुमति के सभा कर रहे थे। तृतीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इस मामले में साक्ष्य के लिए 25 मई की तारीख नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें