फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं सपा नेता ने पार्टनर के 50 लाख हड़पे, उपमुख्यमंत्री के कहने के बाद दर्ज हुई शिकायत

Sun, 12 Jun 2022 02:41 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

हत्या की दहशत में पीड़ित को घर छोड़कर जाना पड़ा। उसने बताया कि बहन और पिता को एसओजी से प्रताड़ित करवाया गया। उपमुख्यमंत्री से शिकायत के बाद कार्रवाई हुई।
 
विज्ञापन
सपा नेता अनुराग सिंह नीटू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुरेश शर्मा नगर निवासी गौरव गुप्ता ने बरेली कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं सपा नेता अनुराग सिंह नीटू, उनकी पत्नी शालू सिंह और साले सुमित चौहान के खिलाफ 49.30 लाख रुपये हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बारादरी थाने में यह रिपोर्ट उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आदेश पर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


गौरव गुप्ता का कहना है कि अनुराग सिंह नीटू, शालू सिंह, सुमित चौहान और वह पार्टनरशिप में शेयर का काम करते थे। मार्च 2021 तक वे लोग कारोबार में लगे रुपये उन्हें देते रहे। इसके बाद रुपये देना बंद कर दिया। जब उन्होंने आरोपियों पर रुपये देने का दबाव बनाया तो अक्तूबर में हिसाब किया, जिसमें उनके 49.30 लाख रुपये इन लोगों पर निकले। 

इस रकम का उन्हें चेक देकर नीटू ने कहा कि मेरा विधायक का इलेक्शन हो जाने दो, इसके बाद रकम दे देंगे। मार्च 2022 में जब नीटू का टिकट होना था, तब उनकी पत्नी शालू ने फोन करके समाजवादी पार्टी फंड में जमा करने के नाम पर भी कुछ रकम उनसे ली। अगले दिन सुप्रिया ऐरन का टिकट हो गया तो उन्होंने जब आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई नहीं मिला। ज्यादा कहने पर मार्च में शालू ने उन्हें 90 हजार नकद और एक लाख रुपये अपने ससुर के अकाउंट से ट्रांसफर करा दिया। इसके बाद बाकी रकम देने से मना कर दिया और चेक वापस करने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन


सप्ताह भर का मिला अल्टीमेटम तो छोड़ दिया घर
रकम मांगने पर हत्या के मामले में सजा काट चुका नीटू का साला सुमित उन्हें हत्या की धमकी देने लगा। फिर शालू ने 23 मई को फोन करके 30 मई तक चेक न लौटाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। डर के कारण 28 मई की रात ही उन्होंने अपना सामान भरकर घर छोड़ दिया और खटीमा चले गए। 

आरोपियों की एसओजी और पुलिस में जान पहचान होने के कारण फोन भी बंद कर लिया। मगर नीटू ने उनका नंबर ट्रैकर पर लगवा दिया और सामान पहुंचाने वाले टेंपो चालक को ढूंढने लगे। यह जानकारी मिलने पर वे लोग हरिद्वार और फिर वहां से कुरुक्षेत्र चले गए।

विज्ञापन

बहन और पिता को एसओजी से कराया प्रताड़ित
गौरव का आरोप है कि उनके घर छोड़ने के बाद एसओजी उनकी बहन और पिता को चौकी चौराहा वाले कार्यालय में उठा ले गई। वहां प्रताड़ित कर उन्हें बुलाने का दबाव बनाने लगे। कहा कि वह उनके 90 लाख रुपये लेकर भाग गए हैं। पुलिस के आरोपियों से मिले होने के चलते वह पुलिस में भी जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। मजबूरन शिकायत लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर शिकायत की तो उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए तो रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसमें उन्होंने आरोपियों का साथ देने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की है।

सपा नेता बोले- गौरव ने मुझे धोखा दिया
सपा नेता अनुराग सिंह नीटू ने बताया कि गौरव उनके परिवार के सदस्य की तरह थे। उनकी पत्नी से गौरव ने 30 लाख, साली से 16 लाख और ससुर से 25 लाख रुपये कारोबार के लिए थे। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों के मिलाकर उस पर 90 लाख रुपये बकाया हैं। 

अब 29 मई से यह फरार हैं। दो जून को मैंने उनके खिलाफ कोतवाली में जाकर तहरीर दी लेकिन मेरी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। गौरव का साला पुलिस में सिपाही है, उसके माध्यम से हम लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें