फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अब तकलीफ में है पूर्व विधायक की बेटी साक्षी, ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस, ये है मामला

Fri, 23 Feb 2024 09:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में चार साल पहले पूर्व विधायक की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ परिवार के खिलाफ होकर शादी कर ली थी। अब महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज घटना की जांच की गई
विज्ञापन
Former MLA daughter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम विवाह करने वाली पूर्व विधायक की बेटी ने ससुराल वालों के खिलाफ छेड़खानी और दहेज एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दर्ज होने के बाद इज्जतनगर थाने के विवेचक ने शुक्रवार दोपहर मौका मुआयना कर आरोपी पक्ष से भी बात की। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से वह ससुराल में रह रही हैं। शादी के बाद ससुर ने कहा कि विधायक की बेटी है, अभी तो विधायक नाराज हैं, लेकिन आगे चलकर संपत्ति में आधा हिस्सा मिलेगा। 

विज्ञापन


लंबे समय तक उनकी अपने पिता से बात नहीं हुई तो ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे।  ससुरालवालों ने कई बार दस लाख रुपये और कार की मांग को लेकर उनकी पिटाई की और घर से निकालने की कोशिश की। वह गर्भवती हुईं  तो ससुराल वालों ने चरित्र पर अंगुली उठाई और पिटाई की। जेठ भी शराब पीकर गलत हरकत करता था। पीड़िता की शिकायत पर इज्जतनगर थाने में ससुर, सौतेली सास, दादी सास, जेठ-जेठानी व ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ससुर बोले- कंटेंट के लिए हो रहा ड्रामा
पीड़िता की ओर से रिपोर्ट में नामजद कराए गए उसके ससुर ने जांच को गए विवेचक के सामने पक्ष रखा। कहा कि बेहद घृणित आरोप लगाए जा रहे हैं। इनकी सभी बिंदुओं पर जांच करा ली जाए। कहा कि प्रेम विवाह के दौरान वह अकेले शख्स थे, जो काफी परेशानी झेलकर भी इनके साथ खड़े थे। अब कुछ लोगों को खुश करने के लिए इल्जाम लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कंटेंट बढ़ाने के लिए बेटा और बहू उनके परिवार की किरकिरी पर उतारू हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें