फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: दोनों पैर, एक हाथ गंवाने वाली छात्रा से नहीं मिल सके अमिताभ ठाकुर, पिता से बात करके लौटे

Thu, 09 Nov 2023 09:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सीबीगंज के एक गांव की छात्रा को गांव के ही शोहदे ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर ट्रेन के धक्का दे दिया था। इससे उसके दोनों पैर व एक हाथ कट गया था। बृहस्पतिवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर उसे देखने अस्पताल पहुंचे, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें मिलने नहीं दिया। 
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में ट्रेन के आगे धक्का दिए जाने से दोनों पैर और एक हाथ गंवाने वाली छात्रा को देखने आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर बृहस्पतिवार को अस्पताल पहुंचे। इससे पहले ही अस्पताल में पुलिस का पहरा रहा। स्वास्थ्य और सुरक्षा कारणों से छात्रा से उन्हें नहीं मिलने दिया गया। वह छात्रा के पिता से बात करके वह लौट गए।

विज्ञापन


10 अक्तूबर की रात सीबीगंज के एक गांव की छात्रा को गांव के ही शोहदे ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर ट्रेन के धक्का दे दिया था। घटना में उसके दोनों पैर व एक हाथ कट गया था। बृहस्पतिवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर उसे देखने अस्पताल पहुंचे। वहां सीओ तृतीय अनीता चौहान के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात था। 

विज्ञापन

छात्रा के पिता से ली जानकारी 
उन्होंने छात्रा के पिता से बातचीत की। ठाकुर के मुताबिक छात्रा के पिता ने बताया कि आयुष्मान कार्ड से इलाज हो रहा था, जिसकी अधिकतम सीमा समाप्त हो चुकी है। इलाज में उनके भी 20 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। ठाकुर ने अस्पताल प्रबंधन से बात की तो कहा गया कि बिल जमा करने पर ये रकम वापस छात्रा के पिता के खाते में डाल दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि छात्रा के कृत्रिम हाथ-पैर लगवाने को पैरवी करेंगे। साथ ही पुलिस अधिकारियों से बात की। कहा कि मजिस्ट्रेट को सूचना देकर छात्रा के बयान दर्ज कराने की जरूरत है। तय हुआ कि शुक्रवार को उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए जाएंगे। पिता को आश्वासन दिया कि छात्रा को कहीं नौकरी दिलाने का भी प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें