फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झांसा देकर संबंध बनाए, बालिग होने पर कर रहा ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। युवक ने नाबालिग लड़की को झांसे में लेकर उससे संबंध बनाए। अब उसके बालिग होने के बाद वीडियो और फोटो के जरिये वह ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी बीटेक की छात्रा ने बताया कि जब वह पंद्रह साल की थी, तभी नवाबगंज निवासी आशीष उसे शादी कार्यक्रम में मिला। उसने बड़े-बड़े सपने दिखाए और सेटेलाइट स्टैंड के पास किराये का कमरा लेकर कई बार वहां ले जाकर संबंध बनाए।
अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो परिजनों ने पिछले साल पुलिस से शिकायत की। आशीष ने पुलिस के सामने परेशान न करने की बात लिखकर दी और समझौता कर लिया। इसके बाद भी आशीष वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा।
विज्ञापन

इस साल मई में वीडियो डिलीट करने की बात कहकर उसे मिलने बुलाया। आशीष वैन में अपहरण कर उसे गाजियाबाद ले गया और वहां उससे जबरन शादी कर ली। लड़की के परिजनों ने समाज के सामने उसी युवक से बेटी का विवाह करने की बात कही लेकिन आशीष मना करने लगा और दहेज में पांच लाख रुपये मांगने लगा। कुछ दिन पहले आशीष ने घर में घुसकर पीड़िता के परिजनों से मारपीट की। पुलिस के आने पर फरार हो गया। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें