फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: त्योहार के मद्देनजर राजधानी, वंदे भारत समेत सुपरफास्ट ट्रेनों में अतिरिक्त स्क्वायड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्योहार के मद्देनजर राजधानी, वंदे भारत समेत सुपरफास्ट ट्रेनों में अतिरिक्त स्क्वायड की तैनाती की गई है। स्टेशनों पर अतिरिक्त काउंटर, हेल्प डेस्क और महिला सुरक्षा व सुविधा के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। जंक्शन का प्लेटफार्म नंबर दो लो लेबल होने के कारण यहां ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

दिवाली और छठ पूजा चलते ट्रेनों में यात्रियों का अतिरिक्त दबाव है। पिछले दिनों चेन पुलिंग कर दो ट्रेनों में यात्रियों से छपटमारी की घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसके अलावा पिछले दिनों देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस में अनधिकृत यात्रियों के सीट कब्जाने और यात्रियों से बदसलूकी की मामला भी सामने आया था। ऐसे में त्योहार के दौरान रेलवे ने प्रीमियम ट्रेनों में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
रेल पटरियों पर पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी कई है। बुधवार ओ जीआरपी, आरपीएफ ने सिविल पुलिस के साथ रेल पटरियों के आसपास अभियान चलाकर चेकिंग की। इंस्पेक्टर आरपीएफ विनीता सिंह ने बताया कि सतर्कता बरती जा रही है। बरेली से होते हुए गुजरने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें