फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वानुमान: दो दिन बाद बारिश के आसार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

धूप से कम हुई 25 फीसदी नमी, सामान्य से ऊपर पहुंचा तापमान

बरेली। पिछले दिनों बारिश के बाद राहत महसूस कर रहे लोगों को चार दिनों से फिर धूप झुलसा रही है। मौसम विशेषज्ञ ने दो दिन बाद फिर राहत मिलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक पिछले दिनों बारिश से सौ फीसदी तक नमी हो गई थी जो धूप के संपर्क में आकर तेज उमस और तपिश का एहसास करा रही है। शहर में निम्न वायुदाब का क्षेत्र न बनने से बादल ठहर नहीं पा रहे हैं, इसी कारण कुछ जगह बूंदाबांदी होने के बावजूद अच्छी बारिश नहीं हो पा रही है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि दो दिन बाद हवा की दिशा पश्चिम उत्तर पश्चिम होने से पश्चिमी विक्षोभ हावी होगा जिससे बारिश होने के आसार हैं। रविवार को तापमान अधिकतम 34.9 डिग्री और न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें