फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिरों में 50 से ज्यादा श्रद्धालु एक साथ नहीं

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आज सावन का पहला सोमवार, मंदिरों पर निगरानी के लिए तैनात रहेगा पुलिस फोर्स

बरेली। पवित्र श्रावण मास का रविवार को शुभारंभ हो गया। पहले सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भीड़ उमड़ने की आशंका देखते हुए पुलिस तैनात रहेगी। एक साथ 50 से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद नहीं रह सकेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी गई है लेकिन मंदिरों में श्रद्धालु जलाभिषेक कर सकेंगे। इसके लिए भी शासन ने यह शर्त लगाई है कि एक बार में 50 से ज्यादा लोग मंदिर परिसर में एकत्र नहीं होंगे। शिव मंदिरों में भीड़ न जमा हो, इसकी व्यवस्था बनाने के लिए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए हैं ताकि कोई खुराफात न हो सके। उन्होंने मंदिर कमेटी के लोगों को भी कोविड गाइड लाइन पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें