फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में शुक्रवार रात हुई 3.2 एमएम बारिश के बाद मौसम फिर गर्म होने लगा है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन सुबह से ही बादल छाए रहने, 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। शुक्रवार से तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आया है। पश्चिम से आ रही हवा की वजह से बरेली व आसपास के इलाकों में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बन रहा है। इसकी वजह से बारिश की संभावना बन रही है। अगले 48 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हो जाएगी। पहाड़ से आ रही ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट के भी आसार हैं। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.9 व न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें