फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीडब्ल्यूडी बनाएगा क्षतिग्रस्त पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भदरख और मुड़िया उधो के बीच क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग ने ली है। चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना में इस काम को शामिल किया जा रहा है। अभियंता बजट मिलते ही काम शुरू कराने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त पुल का मुद्दा बीते दिनों एमएलसी बहोरनलाल मौर्य ने मुख्यमंत्री के सामने उठाया था। कहा कि करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क का दो किलोमीटर हिस्सा लोक निर्माण विभाग के पास है। एक किलोमीटर लंबी सड़क गन्ना विभाग और 500 मीटर का हिस्सा जिला पंचायत के पास है।
सड़क पर भदरख और मुड़िया उधो के बीच पुल लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। जब भी इसके पुर्ननिर्माण की बात की जाती है तो तीनों ही विभागों के अधिकारी एक-दूसरे पर टालते हैं। इस वजह से आम लोग परेशान हो रहे हैं। खड़ंजे की हालत भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन

12 अप्रैल को एक बार फिर एमएलसी ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की संयुक्त बैठक में इस मुद्दे को उठाया। तब जाकर लोक निर्माण विभाग ने इसकी जिम्मेदारी ली है। सड़क के साथ पुल का निर्माण भी लोक निर्माण विभाग करेगा। प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता भगत सिंह एस्टीमेट तैयार कराएंगे। ब्यूरो

लोक निर्माण विभाग ने जिम्मेदारी ली है तो अच्छी बात है। जनता को राहत तो तभी मिलेगी जब पुल निर्माण पूरा हो जाएगा। काम पूरा होने तक मैं लगातार पैरवी करता रहूंगा। - बहोरनलाल मौर्य, एमएलसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें