हादसे में मौत से तीनों घरों में मातम, दस लोग घायल भी हुए
विज्ञापन
हाथरस में सिकंदराराऊ रोड पर शनिवार देर रात हुआ हादसा
बरेली। हाथरस में सिकंदराराऊ रोड पर हुए हादसे में जान गंवाने वाले जसौली निवासी 45 वर्षीय प्रदीप राठौर, 40 वर्षीय शैलेश राठौर और इज्जतनगर की अर्सना कॉलोनी के 35 वर्षीय भारत सिंह आपस में दोस्त थे। प्रदीप और शैलेश पिछले कई साल से हर महीने गोवर्धन परिक्रमा के लिए जाते थे लेकिन भारत सिंह पहली बार उनके साथ गए थे।
प्रदीप के चचेरे भाई रवि ने बताया कि वह एलआईसी के एजेंट थे। परिवार में पत्नी संतोष राठौर, तीन बेटी और एक बेटा है। शैलेश भी उनके रिश्तेदार हैं और वंशीनगला में अपनी बड़ी बहन शांति देवी के साथ रहकर भांजे मनोज के होटल में काम करते थे। इनके अलावा शहर के दस अन्य लोग भी उनके साथ थे, जिनमें भारत सिंह भी शामिल थे। भारत सिंह को छोड़कर बाकी सभी लोग हर महीने गोवर्धन परिक्रमा को जाते थे। शनिवार को ये लोग यहां से ट्रेन से कासगंज पहुंचे और वहां से ईको कार किराये पर करके गोवर्धन परिक्रमा के लिए जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। रवि ने बताया कि उन लोगों को हादसे की सूचना शनिवार रात में ही मिल गई, जिसके बाद परिवार के लोग हाथरस पर रवाना हो गए। अपराह्न करीब साढ़े चार बजे उन लोगाें के शव घर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
तीन बहनों के बीच इकलौते भाई थे भारत
भारत सिंह के पिता पवन कुमार एमबी इंटर कॉलेज में क्लर्क हैं। वह तीन भाइयों के बीच इकलौते भाई थे और ऑटो चलाते थे। उनके परिवार माता-पिता के अलावा पत्नी लता और तीन बेटियां हैं।