फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झुमका सिटी को हराकर फुटबाल छात्रावास बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई में चल रही जिला स्तरीय फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को झुमका सिटी और फुटबाल छात्रावास की टीम के बीच हुआ। 1-0 से यह मैच जीतकर फुटबाल छात्रावास की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

जिला फुटबाल संघ के सचिव मून रौबिंसन ने बताया कि शनिवार को खेले गए फाइनल में हाफ टाइम तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने संघर्ष किया मगर वह गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाने में सफल नहीं हुए। इस बीच झुमका सिटी के कार्तिक व छात्रावास के आफताब को पीला कार्ड भी रेफरी ने दिखाया।
दूसरे हाफ के 52वें मिनट में छात्रावास के गौरव भदोरिया के पास पर आफताब ने गोल दागा। 1-0 से मुकाबला जीतकर फाइनल मैच टीम ने अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव व गेस्ट ऑफ ऑनर रोटरी क्लब के रोटेरियन गवर्नर डॉ. अमित डेविस रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें