फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अंकुर और रंजीत चुने गए सर्वश्रेष्ठ एथलीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोटरी पब्लिक स्कूल के तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का समापन शनिवार को हुआ। अंतिम दिन बैंडमिंटन, दौड़, ऊंची कूद, वॉलीबाल, भाला फेंक, चक्का फेंक आदि स्पर्धाएं हुईं। इस दौरान रेड हाउस के कप्तान अरुण यादव ओवरऑल चैंपियन रहे। सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब अंकुर और रंजीत को मिला। बालिका वर्ग में अंशिका भारती को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया।
विज्ञापन

बैडमिंटन में अभिनव भारती ने बाजी मारी। भाला फेंक में केशव और चक्का फेंक में केशव अव्वल रहे। लंबी कूद में युवराज, ऊंची कूद में अर्जुन और 400 मीटर रिले दौड़ में सलोनी, नेहा, साक्षी और अंशिका ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सभी विजेताओं को वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इससे टीम भावना आती है और नेतृत्व क्षमता का भी गुर सीखने को मिलता है। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन नीरज अग्रवाल, मैनेजर दिनेश गोयल, रोटरी क्लब साउथ के सचिव हिमांशु कौशिक, विवेक अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें