फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फुटबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अंडर-19 जूनियर राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 11 से 18 जनवरी तक अयोध्या में कराई जा रही है। इसमें 12 मंडलों की टीम हिस्सा ले रही हैं। पहले मुकाबले में बरेली मंडल की टीम ने मिर्जापुर को 1-0 से हराकर तीन अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

नॉकआउट कम लीग प्रतियोगिता केपहले दिन बुधवार को पहला मुकाबला बरेली और मिर्जापुर की टीमों के बीच खेला गया। पहले हाफ में बरेली की टीम ने मिर्जापुर की टीम पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। साहिल प्रजापति और अर्चित यादव के बहतरीन तालमेल के चलते टीम ने पहले हाफ के अंत में गोल दाग दिया। दूसरे हाफ में मिर्जापुर की टीम पेनॉल्टी हासिल करने की कोशिश करती रही, लेकिन खाता न खोल सकी। बरेली के प्रत्यक्ष मिश्रा के पास दूसरा गोल करने का मौका बना, लेकिन बॉल गोल पोस्ट से टकरा गई। बरेली की टीम ने 1-0 से मुकाबला जीत लिया। मुकाबले में अमन कुमार, अब्दुल और अबूजर ने शानदार प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें