बरेली। लाल फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए बदायूं रोड बंद करने के रेलवे के फैसले से व्यापारी भी परेशान हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को ज्ञापन देकर चिंता जताई है।
एसएसपी को दिए ज्ञापन में व्यापार मंडल ने कहा है कि क्रॉसिंग बंद होने से करीब 60 हजार की आबादी प्रभावित होगी। एक हजार से ज्यादा दुकानदार भी संकट में आ जाएंगे। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। मांग की गई है कि क्रॉसिंग से आवागमन पूरी तरह बंद न कराकर यहां अन्य कोई व्यवस्था की जाए। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र गुप्ता, दुर्गेश खटवानी, संजीव चांदना, दर्शन लाल भाटिया, जुगल सुखानी आदि रहे।