फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली एयरपोर्ट से बढ़ेंगी उड़ानें: लखनऊ समेत इन शहरों के लिए उड़ान शुरू होने की उम्मीद, विकास को मिलेगी रफ्तार

Thu, 07 Dec 2023 10:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली से चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद व लखनऊ के लिए उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन सहित औद्योगिक क्षेत्र के विकास की रफ्तार और तेज होगी। 
विज्ञापन
बरेली एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में तीन साल पहले शहरवासियों को हवाई सफर की सौगात मिली थी। तब से अब तक उड़ानों का विस्तार हुआ है। कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिये दूसरे देशों तक पहुंच भी आसान हुई है। एप्रेन निर्माण के बाद अब चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद व लखनऊ की उड़ानें शुरू होने की उम्मीद जगी है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन सहित औद्योगिक क्षेत्र के विकास की रफ्तार और तेज होगी। फिलहाल, बरेली से होने वाली उड़ानों को 90 फीसदी तक एयर ट्रैफिक मिल रहा है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट डारेक्टर अवधेश अवस्थी के मुताबिक सेवा विस्तार के लिए कई एयलाइंस को आमंत्रित किया गया है। ऑपरेटिंग शेड्यूल तय हो चुके हैं। एयरक्राफ्ट की भी कमी है। जल्द ही देश के कई शहरों के लिए उड़ानें शुरू होंगी। जैसे ही कोई प्रस्ताव मिलेगा, तत्काल जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराई जाएंगी। फिलहाल तीन दिन मुंबई, चार दिन बंगलूरू और दिल्ली के लिए भी चार दिन फ्लाइट मिल रही हैं। जयपुर की उड़ान अभी स्थगित चल रही है।

खाड़ी देशों के लिए सर्वाधिक बुकिंग
यहां से मुंबई व दिल्ली होकर दुबई, कतर आदि देशों के लिए सर्वाधिक बुकिंग होती है। खाड़ी देशों की यात्रा पर जाने वाले ज्यादातर कामगार वर्ग के लोग होते हैं। वहीं, पर्यटन के लिहाज से यहां से कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिये थाईलैंड की भी बुकिंग होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्मी हस्तियों और उद्यमियों को लुभा रहा शहर
एयरपोर्ट से मुंबई और बंगलूरू का सफर सुगम होने से फिल्मी हस्तियां, उद्यमी समेत शिक्षाविद बरेली पहुंचने लगे हैं। बीते दिनों ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बड़ी तादाद में निवेश के करार होने की एक वजह यह भी मानी जा रही है। 40 हजार करोड़ रुपये निवेश के 600 करार हुए थे।

UP : 'अखिलेश यादव की वजह से हारी कांग्रेस, सपा प्रमुख पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने साधा निशाना

एयरक्राफ्ट मिले तो लखनऊ के लिए भी हो उड़ान
बरेली से लखनऊ के लिए उड़ान शुरू करने की मांग जोर पकड़ रही है। एयरपोर्ट डायरेक्टर के मुताबिक लखनऊ तक हवाई सेवा शुरू कराने के प्रयास हैं। एयरलाइंस से वार्ता चल रही है। अगर कंपनी एयरक्राफ्ट उपलब्ध कराए तो लखनऊ की उड़ान मुमकिन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें