दुल्हन की विदाई से पहले भाई की मौत
शनिवार सुबह रिठौरा में दूल्हा बैठाने वाली बग्घी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और बग्घी मालिक भी झुलस गया। शनिवार को दुल्हन की विदा से पहले लाइन बदलने के दौरान भाई की करंट से मौत हो गई।
ये भी पढ़ें-
खतना मामले में बड़ी कार्रवाई: बरेली के डॉ. एम खान अस्पताल का लाइसेंस निलंबित, शासन को भेजी जाएगी जांच रिपोर्ट
बिजली निगम के एसडीई हाफिजगंज विपुल कुमार ने बताया कि गांव अब्दुल्ला माफी के ग्रामीणों की शिकायत पर हाईटेंशन लाइन को ऊंचा कराया जा रहा है। संविदाकर्मी समेत सभी बिजली कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है जिस गांव में भी तार नीचे झूल रहे हैं, उन्हें तुरंत ऊंचा कराया जाए। जहां जरूरत होगी, वहां बीच में खंभे भी लगाए जाएंगे।
बरसात में ये बरतें सावधानी
- बिजली तारों को नंगा न छोड़ें, सप्लाई बंद कर वहां टेप लगा दें।
- लोहे के कूलर व टेबल फैन में करंट उतरने के मामले बढ़ जाते हैं, बच्चों को इनसे दूर रखें।
- फ्यूज एवं इंसुलेटर का प्रयोग करें।
- लाइन में फॉल्ट आए तो सावधानी बरतें और इलेक्ट्रीशियन से ही उसे सही कराएं।