फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला समेत पांच और कोरोना संक्रमितों की मौत

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

सभी का कोविड नियमों के तहत होगा अंतिम संस्कार

बरेली। कोरोना संक्रमित पांच और व्यक्तियों की गुरुवार को मौत हो गई। इनमें एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मृतकों के परिजन और प्रशासन को कोविड नियमों के तहत अंतिम संस्कार कराने की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि स्टेडियम रोड स्थित एकतानगर की 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला 23 जुलाई को संक्रमित मिली थी। गुरुवार सुबह साढे़ आठ बजे उनकी कोविड अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा चकमहमूद छोटे मंदिर के पास के रहने वाला 62 वर्षीय व्यक्ति 21 जुलाई को संक्रमित मिला था। उसे गंभीर हालत में कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी बुधवार रात मौत हो गई। प्रेमनगर में मैकेनियर रोड के रहने वाले कोरोना संक्रमित 67 वर्षीय व्यक्ति, रिठौरा के एक व्यक्ति और मीरगंज शेखूपुर के 59 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना संक्रमण से गुरुवार को मौत हो गई। सभी संक्रमित गंभीर हालत में कोविड अस्पताल में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें