फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजीपुरा में बिना लाइसेंस चल चल रहा मेडिकल स्टोर पकड़ा

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन
बरेली। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने भोजीपुरा क्षेत्र में बिना लाइसेंस के चलता एक मेडिकल स्टोर पकड़ा है। टीम ने तीन सैंपल भरकर 50 हजार रुपये से ज्यादा कीमत की दवाओं को जब्त कर सीज कर दिया है। इसमेें बड़ी मात्रा में कालातीत दवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त औषधि संजय कुमार ने अवैध दवा कारोबार और बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टारों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। उनके निर्देश पर औषधि निरीक्षक विवेक कुमार और उर्मिला वर्मा भोजीपुरा स्थित ग्राम घंघोरा-घंघोरी ग्राम पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। गोपनीय सूचना पर वहां संचालित एक मेडिकल हाल चेक किया। औषधि निरीक्षकों ने मेडिकल संचालक मालिक वाजिद रजा खां से लाइसेेंस मांगा। जिसे मौजूद लोग उपलब्ध नहीं करा सके। इसके अलावा बड़ी मात्रा में कालातीत दवाएं मौजूद मिलीं। टीम ने तीन सैंपल भरे और 50 हजार रुपये से ज्यादा का स्टाफ सीज कर जब्त कर लिया। सहायक आयुक्त ने बताया कि अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें