फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लूटपाट और टप्पेबाजी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, गिरोह में दो महिलाएं भी शामिल

Mon, 20 Jan 2025 02:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये गिरोह लोगों को ऑटो में बैठाकर लूटपाट करते थे।  
विज्ञापन
टप्पेबाज गिरोह के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में लोगों को ऑटो में बैठाकर उनको सुनसान जगह पर ले जाकर लूटपाट और टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 93 हजार पांच सौ रुपये, एक बिना नंबर का ऑटो और लूट व टप्पेबाजी का सामान बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान मोहल्ला सूफी टोला निवासी आदिल, आदिल की पत्नी शवा, जोगी नवादा निवासी उस्मान अली उर्फ उस्मान गद्दी, असगर अली उर्फ गुड्डू और उसकी पत्नी नूरी के रूप में हुई है।

इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम ने शनिवार पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह सीधे-साधे लोगों को देखकर उनकी रेकी करते और बातों में उलझा लेते थे। उसके बाद अपने ऑटो में बैठाकर या फिर किराये पर ऑटो रिक्शा तय कर सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ लूटपाट करते थे। आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन


UP: विवाद के बाद पत्नी ने नशीला पदार्थ खिलाया, बेहोश होने पर पति के नाजुक अंग के साथ किया ये काम; पुलिस हैरान
विज्ञापन


आदिल और उस्मान अली के खिलाफ अलग-अलग थानों में सात-सात, असगर अली उर्फ गूड्डु के खिलाफ आठ, शवा और नूरी के खिलाफ पांच-पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने रविवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें