फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेम प्रसंग में हुई फायरिंग में पांच आरोपी नामजद

Mon, 27 Jul 2026 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। प्रेम प्रसंग में हुए विवाद में फायरिंग करने पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिमरा इलाका वलिया में शनिवार शाम हुई फायरिंग में गोली लगने से एक किसान घायल हो गया था। उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

घायल किसान चंद्रपाल की पत्नी सुमन देवी ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह पति के साथ खेत से चारा काटकर घर लौट रही थीं। शाम 6:30 बजे नेमसिंह के मकान के पास पहुंचे। वहां ओमेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह और विजेंद्र सिंह का रिंकू सिंह और राजवीर से झगड़ा हो रहा था। चर्चा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। आरोप है कि ओमेंद्र, रविंद्र और विजेंद्र ने फायरिंग की। ओमेंद्र के तमंचे से निकली गोली चंद्रपाल के कान को छूती हुई निकल गई। वह लहूलुहान हो गए। घटना की सूचना पर 112 पुलिस आई।आरोपी इससे पहले ही भाग चुके थे। पति का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि ओमेंद्र, विजेंद्र और रविंद्र के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें