शेरगढ़। गांव जियानगला के जितेश (21) ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, शोहरा सिंह के बेटे जितेश की शादी तय हो चुकी थी। कुछ माह बाद शादी थी। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। माता-पिता के साथ रहता था। आशंका है कि प्रेम प्रसंग में उसने आत्मघाती कदम उठाया है। तबीयत बिगड़ने पर परिजन ने उसको फतेहगंज पश्चिमी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन जान नहीं बच सकी। सूचना पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सीओ बहेड़ी के मुताबिक, मामले में तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।