फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस के गश्ती दल पर फायरिंग, दरोगा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलिस के गश्ती दल पर फायरिंग करने वाले संभल निवासी दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके तीन साथी मौके से भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। फायरिंग के दौरान एक दरोगा भी घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र के दरोगा राहुल सिंह पुंडीर, दरोगा गौरव कुमार अत्री, हेड कांस्टेबल साबिर, अवनीश और बृजेश रविवार रात गश्त पर निकले थे। पुलिस का यह गश्ती दल भरतौल रोड पर गोदाम के पास पहुंचा तो दो बाइक पर पांच संदिग्ध आते दिखे। उनको रुकने का इशारा किया तो संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जान से मारने की नीयत से छह राउंड फायरिंग की गई। खुद को बचाने के लिए पुलिसकर्मी जमीन पर लेट गए। इस दौरान दाहिने हाथ में चोट लगने से दरोगा गौरव कुमार अत्री घायल हो गए।
खुद को बचाते हुए पुलिस कर्मियों ने बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्होंने फिर से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रवि यादव और अभिषेक नाम के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ संभल समेत अन्य जिलों में कई मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें