फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता प्रमोद बिष्ट समेत 10 नामजद, 20 अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
दुर्गानगर में फायरिंग का आरोपी दरोगा का बेटा आकाश। अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। दुर्गानगर में फायरिंग करने वाला आकाश कुमार सेवानिवृत्त दरोगा नत्थूलाल का बेटा है। पुलिस ने तरुण की तहरीर पर उसके खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली और फिर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इस दौरान पुलिस की गाड़ी रोककर सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में सपा नेता प्रमोद बिष्ट समेत 10 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ भी थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दुर्गानगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर तरुण और दीपक सगे भाई हैं। कॉलोनी में ही रहने वाले आकाश से दो-तीन दिन पहले उनका विवाद हुआ था। इसके चलते रविवार रात आकाश ने दबंगई दिखाते हुए तरुण पर फायर कर दिया। गोली उनकी कोहनी को छूती हुई निकल गई।
लोगों ने आकाश के घर की घेराबंदी की तो उसने दरवाजा बंद करके छत से पथराव कर दिया। बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। हालांकि देर रात जोगीनवादा चौकी इंचार्ज सुनील राठी ने आकाश को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पहले भी जेल जा चुका है आकाश
पुलिस के मुताबिक आकाश अब पेंटर स्टोर चलाता है लेकिन पूर्व में वह आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। उसके खिलाफ जानलेवा हमले के तीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें वह जेल भी गया था।
इंस्पेक्टर और सपा नेता में हुई थी बहस
पुलिस जब आकाश का दरवाजा नहीं खुलवा सकी तो सपा नेता प्रमोद बिष्ट समेत कॉलोनी के अन्य लोगों ने पुलिस का घेराव कर लिया। पुलिस का आरोप है कि वे लोग हमलावर हो गए और सरकारी कार्य में बाधा डाली। इस पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर सपा नेता प्रमोद बिष्ट और इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक में कहासुनी भी हुई।
सपा नेता प्रमोद बिष्ट को पुलिस ने हिरासत में ले लिया लेकिन फिर थाने से छोड़ दिया। हालांकि प्रमोद बिष्ट का कहना है कि पुलिस से न तो हाथापाई की नौबत आई और न ही कोई अभद्रता की गई। सिर्फ उन्हें रोका गया था कि फायरिंग करने वाले को पकड़कर ले जाएं, फिर भी रिपोर्ट लिख दी गई।
सपा नेता के साथ पीड़ित भी नामजद
पुलिस की घेराबंदी करने पर एसआई सुनील राठी की तहरीर पर थाना बारादरी में सपा नेता प्रमोद बिष्ट के अलावा पीड़ित तरुण, उनके भाई संजीत, दीपक, प्रमोद के भाई, काके, श्वेता, आशिमा, सुषमा और किरन को नामजद किया गया है। इसके अलावा 15-20 अज्ञात लोगाें को इसमें शामिल दिखाया गया है। आरोप लगाया गया है कि इन लोगों ने पुलिस की जीप रोककर सरकारी कार्य में बाधा डाली और समझाने पर हमलावर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें