फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजीपुरा में पुलिस बूथ के पास फायरिंग, युवक को गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। पुलिस सहायता केंद्र के पास भोजीपुरा में गोलियां चल गईं। एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। दहशत के बीच लोग पुलिस को फोन मिलाते रहे लेकिन कोई नहीं आया। जब तक थाने से फोर्स पहुंचा, हमलावर भाग चुका था। गंभीर हालत में घायल युवक को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भोजीपुरा इलाके के गांव कंचनपुर में रहने वाली लक्ष्मी के मुताबिक सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे उसके बीमारपिता ने घर के आंगन में शौच कर लिया था। इस पर मां उनसे नाराज हो रही थी। इसी बीच उनका चचेरा भाई शिवकुमार वहां पहुंचा और उनके परिवार को गालियां देने लगा। विरोध करने पर उन्हें, उनकी मां और भाई अमित से मारपीट शुरू कर दी। अमित जान बचाने के लिए सड़क की तरफ भागा तो शिवकुमार ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।
चश्मदीदों के मुताबिक एक गोली भोजीपुरा हाईवे के ओवरब्रिज पर लगी। अमित बाल-बाल बचा मगर शिव कुमार ने पीछा नहीं छोड़ा और दूसरी गोली चला दी जो अमित की कमर में लगी। इस पर वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। जिस जगह फायरिंग की घटना हुई, वहां से पुलिस सहायता केंद्र बमुश्किल 40 कदम दूर है मगर उस समय केंद्र पर कोई पुलिसकर्मी नहीं था।
विज्ञापन

लोगों ने घायल को पुलिस सहायता केंद्र पर पहुंचा दिया जहां वह काफी देर तक तड़पता रहा। पुलिस को फोन किया गया मगर काफी देर तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में भोजीपुरा इंस्पेक्टर अजय कुमार चाहर फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग चुका था।
पुलिस ने घायल अमित को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से शिव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा ली गई है। हमलावर की तलाश में दबिशें जारी हैं। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें