देर रात डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, क्रॉस रिपोर्ट दर्ज
भमोरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें फायरिंग भी हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव खुली निवासी गोमती पत्नी भोगराज ने बताया कि शुक्रवार रात पुत्र मुकेश व अजय के साथ गांव निवासी संजू ट्रैक्टर पर डीजे बजाकर नाच रहे थे कि गांव निवासी राम मोहन, पवन, कन्हाई, बिलासी, मूलचंद आदि लाठी डंडे लेकर आ गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। बचाने आई संजू की मां को भी आरोपियों ने पीटा। इतने में राममोहन तमंचा लेकर आ गया और फायरिंग कर दी। छर्रें लगने से वहां पर मौजूद मुनेश, अरुण, गंगा देवी व संतोषी देवी के साथ मुकेश घायल हो गए।
दूसरे पक्ष के नरेंद्र ने बताया कि संजू, अजीत, अजय, मुकेश, मुनीश घर के सामने ट्रैक्टर पर तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। बच्चे घर में पढ़ रहे थे। आवाज कम करने को कहा तो इस बात पर सभी मारपीट पर आमादा हो गए। इसके बाद घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। संवाद