फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिवाली पर पटाखों ने मचाई तबाही, 13 जगह भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिवाली पर शहर से देहात तक जमकर आतिशबाजी हुई, जिसकी चिंगारी से कई आशियाने तबाह हो गए। दुकानों से घर और गोदाम तक में आग लगी। इसके अलावा कारों में भी आग लग गई। कुल 13 जगह से दमकल को आग लगने की सूचना मिली। कई जगह आग बुझने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी रास्ते से ही लौट आई।
विज्ञापन

मढ़ीनाथ में असगर अली का रजाई गद्दे का गोदाम है। बृहस्पतिवार रात पटाखे की चिंगारी से उनके गोदाम में आग लग गई। जिससे गोदाम में रखी रुई ने आग पकड़ ली। गोदाम में सो रहे असगर अली को पड़ोसियों ने मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया। जब तक यहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, आग और भड़क गई। बराबर में दीपक के पार्किंग स्थल को भी आग ने चपेट में ले लिया। वहां खड़ी तीन कार और एक स्कूटी जलकर राख हो गईं। दमकल टीम ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। आलमगिरी गंज में प्रकाश चंद्र अग्रवाल की सराफा दुकान है। शुक्रवार तड़के चार बजे करीब इसमें भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। राजेंद्र नगर के ब्लाक बी, अयूब खां चौराहे के स्नैक्स स्टोर, अशरफ खां छावनी के प्लॉट, पवन विहार कॉलोनी के घर, गंगाशील अस्पताल के पास और श्मशान घाट रेल फाटक के पास आग लगने की घटनाएं हुईं।
-
कूड़े में लगी आग ने भी जलाए घर
एफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि उपकेंद्र पर गांव करैली में एक गैस सिलिंडर में आग से नुकसान की सूचना मिली। टीम के पहुंचने से पहले आग बुझा ली गई। तभी सूचना मिली कि बाकरगंज में नगर निगम के कूड़ा घर के पास आग लग गई है। टीम ने मौके से वहां पहुंचकर आग पर काबू पाया। यहां से टीम वापस अग्निशमन केंद्र पहुंची तो दोबारा बाकरगंज के कूड़ाघर में आग की सूचना मिली। इसी दौरान जिला पंचायत गेट के पास भी कूड़े के ढेर में आग लग गई।
विज्ञापन


चलती कार पर गिरी हाईटेंशन लाइन, कार फुंकी, सवार बचे
- गांव हंसा निवासी विनोद कुमार अपनी नई कार से पैगा गांव से अपने घर दिवाली मनाने आ रहे थे। कार में उनकी पत्नी सर्वेश कुमारी व बेटी आस्था गंगवार मौजूद थी। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे नैनीताल हाईवे पर गांव मिर्जापुर के पास से जब कार गुजर रही थी तो अचानक हाईटेंशन लाइन टूटकर उनकी कार पर गिर पड़ी। इससे जोरदार आवाज के साथ उनकी कार में आग लग गई। हालांकि तार गिरने के साथ ही लाइन ट्रिप हो गई जिससे करंट नहीं फैल सका। कार के सभी गेट लॉक हो गए थे। गनीमत रही जो कार की पीछे की खिड़कियों के शीशे खुले थे। इससे तीनों लोग कार से निकल गए। कार पूरी तरह जल गई। बरेली से पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें