फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में डांस के विवाद में युवक के सीने पर गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। बरात में बैंडबाजे पर डांस को लेकर कहासुनी के बाद हाफिजगंज इलाके के गांव कटैया बलदेव सिंह में घर में घुसकर युवक को गोली मार दी गई। गंभीर घायल युवक को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट में आरोपी भी घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस भी तैनात की गई है।
विज्ञापन

हाफिजगंज इलाके के गांव कटैया बलदेव सिंह में रहने वाले आदेश कुमार के मुताबिक शनिवार रात गांव के रामपाल के घर बरात आई थी जिसमें बरातियों के साथ गांव के युवक भी नाच रहे थे। उनका भाई अशोक बरात में नाचने लगा। इस दौरान महेश से उसकी कहासुनी हो गई। लोगों के बीचबचाव करने के बाद महेश वहां से चला गया, लेकिन रात 11 बजे अपने पिता रामचंद्र और बेटे सुधांशु के साथ अशोक के घर में घुसकर गालीगलौज शुरू कर दी।
अशोक ने विरोध किया तो उसके सीने में तमंचे से गोली मार दी। परिजन ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी तो इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और घायल अशोक को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। अशोक के भाई आदेश की तहरीर पर हाफिजगंज थाने में महेश, रामचंद्र और सुधांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी महेश भी मारपीट में घायल हुआ है। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तनाव के चलते अस्पताल में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें