फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

री ने माल, दमकल अधिकारियों को हुई दिक्कत

विज्ञापन
कोहाड़ापीर के मेंन बाजार में गारमेंट्स के गोदाम में लगी आग सकरी गली में गोदाम होने से आरही काफी द?
विज्ञापन
बरेली। नैनीताल रोड पर स्थित होजरी कारोबारी के गोदाम में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सीढ़ियों पर भी माल रखने की वजह से फायर ब्रिगेड को गोदाम तक पहुंचने में मशक्कत का सामना करना पड़ा। चार घंटे तक चली अग्निशमन की कार्रवाई के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक पांच लाख रुपये का माल जलकर खाक हो चुका था।
विज्ञापन

नैनीताल रोड स्थित बाजार में राजकुमार अरोड़ा की पूनम होजरी के नाम से दुकान है। इसी दुकान के तीसरे फ्लोर पर गोदाम है। शाम लगभग चार बजे अचानक गोदाम से धुआं निकलने पर राजकुमार ने कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने के लिए आगे बढ़े तो सीढ़ियों तक माल रखा होने से अंदर नहीं जा सके। बाद में बाहर सीढ़ी लगाकर पानी की बौछार की। करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। गोदाम में बड़ी मात्रा में स्वेटर और अन्य गारमेंट्स के साथ ही, गत्ता भरा हुआ था। लिहाजा, जब आग लगी तो फिर वह थमने के बजाय बढ़ती चली गई। दुकानदार राजकुमार ने करीब चार से पांच लाख रुपयेे तक का माल जलकर राख होने का अनुमान लगाया है। कागजों के साथ मिलान के बाद ही सही आंकलन लगाए जाने की बात कही है।
छत तोड़कर निकाला धुएं का गुबार
जिस जगह पर मार्केट बनी है, वहां वेंटिलेशन की कोई व्यवस्था नहीं थी। लिहाजा, धुआं बाहर नहीं निकल पा रहा था। इसलिए शाम करीब छह बजेे फायर ब्रिगेड की टीम ने छत को तोड़कर धुएं का गुबार कम किया। अंदर घुसकर सुलग रहे सामान पर पानी की बौछार की। वेंटिलेशन न होने की वजह से धुआं नीचे की ओर बढ़कर रोड की तरफ जा रहा था। इससे गुजर रहे राहगिरों को सबसे अधिक परेशानी हुई। दम घुटने से कई राहगीरों की सांस फूलने लगी तो मौजूद सिविल डिफेंस के सदस्यों ने उन्हें संभाला। हालत बिगड़ते देख कुतुबखाना चौराहा और कोहाड़ापीर चौकी पर पुलिस ने बेरिकेडिंग कर दी।
विज्ञापन

कई फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हालत बिगड़ी
घटना स्थल तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं था, ऊपर से धुएं का गुबार के बीच घुसकर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी घटना स्थल तक पहुंचे थे। इससे करीब दो दर्जन से अधिक फायर कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें साथी खुली हवा में लेकर आए। धुंए के गुबार में सांस लेना भी फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के लिए मुश्किल हो गया था। कुछ राहत होने के बाद फिर से वही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर लग गए। बिल्डिंग में वेंटिलेशन की व्यवस्था न करने से नाराज अधिकारियों ने दुकान मालिक पर नाराजगी जताते हुए जमकर फटकारा।
व्यापारी बोले ब्रिज बना तो कैसे आएगी फायर ब्रिगेड
आग लगने के बाद भारी संख्या में व्यापारी मौके पर जमा हो गए। उनका कहना था कि अभी रास्ते खुले हुए हैं। पर जब कुतुबखाना पर ओवरब्रिज बन जाएगा तब फायर ब्रिगेड की गाड़ियां यहां नहीं पहुंच पाएंगी। जबकी तीन गाड़ियां लगातार फायर ब्रिगेड की चार घंटे खड़ी रही। इनमें विशाल देवल, गिरधारी लाल, अनिल कुमार शर्मा, दीपक कुमार व अन्य व्यापारी शामिल रहे।
सीढ़ियों पर सामान भरा हुआ था और कहीं से भी जाने की जगह नहीं थी। इसलिए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। - संजीव कुमार, एफएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें