फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल पर बने गिफ्ट सेंटर में लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां

Thu, 28 May 2020 11:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
fire in bareilly - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बरेली में कृष्ण लीला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल पर बने गिफ्ट सेंटर में आज आग लग गई। आग लगने से गिफ्ट सेंटर समेत कई दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जल गया। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


आग लगने की घटना केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार के आवास भारत सेवा ट्रस्ट से 100 मीटर दूर हुई। सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


प्रेमनगर पुलिस ने मौके पर आकर लोगों का आवागमन रोका। करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। फिलहाल शार्ट सर्किट की वजह से आग लगना माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें