फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सर्दी की छुट्टियों में मनाली, मथुरा, दक्षिण भारत जाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। क्रिसमस के साथ सर्दी की छुट्टियों की शुरुआत होने वाली हैं। ऐसे में शहर के लोग इन छुट्टियों में लोग मनाली, शिमला, मथुरा, आगरा व दक्षिण भारत में घूमने का प्लान बना रहे हैं। इसके लिए शहर के ट्रैवल एजेंटों ने बुकिंग शुरू कर दी है। एजेंसियों ने चार दिन से लेकर 10 दिन के प्लान बनाए है। शहर में करीब 250 से अधिक लोगों ने बुकिंग करा रखी है। एजेंसी संचालकों को लाखों रुपये का कारोबार होगा।
विज्ञापन

ट्रैवल एजेंसी के संचालक राकेश कालरा बताते है कि सर्दी के अवकाश के साथ लोगों ने बुकिंग करानी शुरू कर दी है। बताया कि इस बार हिल स्टेशन पर सबसे ज्यादा बुकिंग मनानी की हुई है। मनाली में इस बार बर्फ पड़ रही है, जिसे देखने के लिए लोग वहां पहुंच रहे है। वहीं नैनीताल में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। बरेली पहाड़ों का गेट कहा जाता है। ऐसे में अन्य शहरों को लोग भी बरेली आकर नैनीताल के लिए चार से पांच दिन की बुकिंग करा रहे है। एजेंसी संचालकों ने इसे देखते हुए ट्रैवल से लेकर होटल में रूकने, खाने, घूमने का पूरा पैकेज बुक रहे है, जिससे अन्य शहरों से आने वाले लोगों को परेशान न होना पड़े। वहीं नए साल पर मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में को जाने के लिए लोग उत्साहित है। मथुरा के साथ लोग आगरा में ताज की दीदार भी करेंगे। मनाली में चार रातों के लिए 9 से 10 हजार रुपये प्रति व्यक्ति, नैनीताल के लिए 3500 से 4000 रुपये प्रति व्यक्ति, दक्षिण भारत 15 से 20 दिन के लिए 20 से 25 हजार रुपये प्रति व्यक्ति है। संवाद

बरेलीयंस को भा रहा दक्षिण भारत
- शहर के लोगों को सर्दी में दक्षिण भारत का मौसम खूब पसंद आ रहा है। बरेली से लोगों को दक्षिण भारत के लिए 15 से 20 दिनों की बुकिंग करा रखी हैं। कई बसे भी शहर से दक्षिण भारत यात्रा के लिए गई हुई है। दक्षिण भारत में कई प्रसिद्ध मंदिर समेत अन्य स्थल घूमने के लिए बने हुए है, जो पर्यटकों को लुभा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें