फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूलिप टॉवर के पास चार्ल्सटन में भड़की आग

विज्ञापन
ट्यूलिप टावर के पास लगी आग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

एक के बाद एक आठ दमकल पहुंचीं तो पाया काबू

बरेली। रविवार रात भी आग से नुकसान का दौर जारी रहा। स्टेडियम रोड पर ट्यूलिप टावर के पास किराना गोदाम में रविवार शाम आग भड़की तो करीब आठ दमकल उसे छह घंटे में काबू कर सकीं।
विज्ञापन

स्टेडियम रोड पर रहने वाले संजय गोयल किराना के थोक व्यवसायी हैं। स्टेडियम के पास ही उनका गोदाम है। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे संजय गोदाम में ताला लगा रहे थे, तभी अंदर से धुआं उठने लगा। घबराए व्यापारी ने तत्काल दमकल को सूचना दी। बारादरी इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा भी पहुंच गए। एक के बाद एक आठ दमकल आईं तो रात करीब 12 बजे आग बुझ सकी। सीएफओ सीएम शर्मा ने भी मौके पर जाकर अग्निशमन की स्थिति देखी और स्टाफ का हौसला बढ़ाया।
बोरियों में बंद मेवा और किराने के सामान में रुक-रुक कर आग भड़कती रही। बोरियां तेजी से आग पकड़ रही थीं। उसे बुझाने में फायर स्टाफ के पसीने छूट गए। ट्यूलिप टावर नजदीक होने से आग और भड़कने पर बड़े नुकसान की आशंका बनी रही। गोदाम के आगे बनी दुकानों में से एक की दीवार तोड़कर ही फायर टीम आगे जा सकी। अंदर भरा धुआं बाहर निकालने के लिए फायर टीम ने कई एग्जास्ट फैन की मदद ली। व्यापारी ने दमकल आने में काफी समय लगने की शिकायत की। कहा, आग पर जल्दी काबू पा लिया जाता तो इतना नुकसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें