फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मेले में खाना पकाने के दौरान लगी आग

Sat, 18 Jul 2026 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। गौरी शंकर मंदिर में लगे शिव तेरस में मेले में शुक्रवार सुबह खाना पकाने के दौरान आग लग गई। लोगों ने सबमर्सिबल पंप से पानी निकालकर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। मशक्कत से आग बुझाई गई।
विज्ञापन

गुलड़िया गौरी शंकर में लगने वाले शिव तेरस के मेले में बदायूं के सहसवान कस्बे के आशीष अग्रवाल सॉफ्टी की दुकान लगाने आए थे। आठ दिन पहले मशीनों समेत सारा सामान पहुंचा दिया गया था। दुकान पर आशीष के दो कर्मचारी अमन और सोनू यहां रुके थे। शुक्रवार सुबह सोनू सिलिंडर गैस से चूल्हे पर खाना पका रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वे लोग चूल्हा जलता छोड़कर कुछ देर के लिए काम से चले गए थे। इस दौरान आग फैल गई। लोग कुछ समझ पाते तब तक पूरी दुकान आग की चपेट में आ चुकी थी। मंदिर के सेवादारों ने सबमर्सिबल पंप से पानी निकालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। मशक्कत से आग बुझाई गई। आशीष अग्रवाल ने बताया कि इस मेले में पहली बार दुकान लगाने आए थे। आग लगने से सॉफ्टी बनाने की तीन मशीनें, एक स्कूटी, इनवर्टर बैटरी और कई डीप फ्रीजर जलकर राख हो चुके हैं। सूचना पर गई पुलिस ने मुआयना किया।
गुलड़िया बाजार की एक दुकान में आग की सूचना पर तुरंत टीम को मौके पर भेजा गया था। टीम ने सिलेंडर में लगी आग को बुझाया और सिलिंडर को फटने से बचा लिया। यदि सिलेंडर फट जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। संजीव कुमार ,फायर स्टेशन प्रभारी आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें