फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मरने से पहले प्रेमिका और उसके पिता को बताया जिम्मेदार, युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 04 Jul 2026 07:25 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना पौने दो महीने पहले की है। युवक के फोन में कॉल रिकॉर्डिंग मिली। उसके बाद युवक की मां ने एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पौने दो महीने पहले हुई अमित वर्मा नाम के युवक की मौत के मामले में अब हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। मृतक की मां ने बेटे के फोन की रिकार्डिंग सुनकर उसकी प्रेमिका व पिता के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की। आरोपियों के आदेश पर मामला दर्ज कर इज्जत नगर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन


गोकुल धाम कॉलोनी निवासी बबली ने एसएसपी अनुराग आर्य को बताया कि उनका बेटा अमित वर्मा पढ़ाई में काफी तेज था। 12 मई को अमित रोज की तरह मंदिर गया था। शाम सात बजे अमित अपनी प्रेमिका और प्रेमिका के पिता के बुलाने की बात कहकर घर से चला गया। रात हुई तो उन लोगों ने अमित को कई बार कॉल की। अमित ने कभी कॉल उठाया कभी नहीं उठाया। देर रात तक जब अमित घर नहीं आया तो उसके दोस्तों से संपर्क किया। तब पता लगा कि अमित कस्तूरबा स्कूल के पीछे जंगल में पड़ा है।

जंगल में पड़ा मिला था अमित 
रात में अमित के मामा गिरीश उसके दोस्त को लेकर जंगल पहुंचे। वहां अमित गंभीर अवस्था में पड़ा था। अमित को उन्होंने निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया। अमित उस वक्त भी अपनी हालत का जिम्मेदार प्रेमिका और उसके पिता को बता रहा था। इलाज के दौरान अमित की अगले दिन मृत्यु हो गई। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


बबली ने बताया कि कुछ दिन बाद जब उन्होंने अमित का मोबाइल फोन चेक किया तो एक रिकॉर्डिंग मिली जिसमें अमित ने अपनी मौत का जिम्मेदार प्रेमिका और उसके पिता को बताया। एसएसपी के आदेश पर इज्जत नगर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम हुआ न पंचनामा, खुद जहर खाने का किया था दावा
इस मामले में पहले आए शिकायत पत्र पर इज्जतनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने जांच की थी। कॉल रिकार्डिंग में प्रेमिका का नाम लेकर अमित कह रहा था कि उसकी शादी प्रेमिका से नहीं हो पा रही है। प्रेमिका का पिता कह रहा है कि वह पुलिस से शिकायत करके उसे गिरफ्तार करवा देगा। इसलिए वह खुद ही सल्फास खाकर जान दे रहा है। 

एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि उस वक्त शव का न तो पंचनामा भरवाया गया और न ही पोस्टमॉर्टम कराया गया। परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया था। अब उनकी तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है, जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें