फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET 2026: बरेली में पहचान छिपाकर परीक्षा देने पहुंचा अभ्यर्थी गिरफ्तार, बॉयोमेट्रिक सत्यापन में खुली पोल

Fri, 03 Jul 2026 10:52 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में शुक्रवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा में एक अभ्यर्थी अपनी पहचान छिपाकर परीक्षा दे रहा था। बायोमेट्रिक में उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कोतवाली क्षेत्र के साहू गोपीनाथ इंटर कॉलेज में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के दौरान शुक्रवार को दूसरी पाली में एक अभ्यर्थी पकड़ा गया। वह अपनी पहचान छिपाकर परीक्षा दे रहा था। बॉयोमीट्रिक सत्यापन में पता चला कि उसने दो आधार कार्ड बनवा रखे थे। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के दाऊदपुर निवासी मनोज कुमार शुक्रवार को दूसरी पाली में परीक्षा देने के लिए साहू गोपीनाथ इंटर कॉलेज में आया था। बॉयोमीट्रिक सत्यापन के दौरान पता चला कि वह मनोज कुमार नाम से परीक्षा दे रहा है, लेकिन मशीन पर उसका आधार कार्ड आदेश कुमार के नाम से दिख रहा है। इस पर कक्ष निरीक्षक ने नोडल अधिकारी एसडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी को भी बुला लिया गया।

कड़ाई से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उम्र अधिक होने के कारण ऐसा किया। उसने पहले आदेश कुमार के नाम से 1988 की जन्मतिथि का आधार कार्ड बनवा रखा था। उसने मनोज कुमार के नाम से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश कुमार नाम से बनवाया था दूसरा आधार कार्ड 
इसके बाद उम्र अधिक होने पर वह पुलिस व आर्मी की परीक्षा में शामिल नहीं हो पा रहा था। इसलिए उसने दोबारा हाईस्कूल की परीक्षा आदेश कुमार के नाम से पास की। फिर आठ साल कम 1996 की जन्मतिथि का आधार कार्ड वर्ष 2018 में बनवाया। इसके आधार पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में बैठता रहा।

मौके पर पूछताछ करके प्रशासन की तरफ से कॉपी में रिपोर्ट लगा दी गई, ताकि उसकी जांच न हो सके। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि कोतवाली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें