फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा भर्ती परीक्षा : चार अन्य पर रिपोर्ट, अलीगढ़ में तैनात धांधली का आरोपी सिपाही सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा में धांधली के आरोपी सिपाही चंद्रकिरन को अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सस्पेंड कर दिया है। चंद्रकिरन अलीगढ़ के अतरौली थाने में तैनात है। उधर, इस खेल के मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए पुलिस विवेचना में साइबर सेल की मदद लेगी। भर्ती बोर्ड से भी सारा डाटा जुटाया जाएगा। सोमवार देर रात परीक्षा में धांधली करने वाले शामली व बुलंदशहर के रहने वाले दो अन्य अभ्यर्थियों और केंद्र प्रबंधकों समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दरोगा भर्ती के लिए नवंबर 2021 में पूरे प्रदेश में ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा का परिणाम जारी करने के दौरान ज्यादा अंक पाने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा की समीक्षा की गई तो पता चला कि आगरा के आरवी ऑनलाइन सेंटर पर परीक्षा देने वाले मुजफ्फरनगर के गांव खटौला निवासी फुरकान अली और मेरठ के राधेश्याम विद्यापीठ में परीक्षा देने वाले सहारनपुर के गांव तिलहर निवासी सिपाही चंद्रकिरन, झबरेरा चंदौरी के प्रवीन और खानपुर गुज्जर गांव के मोहम्मद मोहसिन ने 80 फीसदी से ज्यादा सवालों के सही जवाब दिए थे।
चारों के प्रश्न हल करने के अंतराल को जांचा गया तो पता चला कि शुरुआती आधा घंटे तक गिने-चुने सवाल हल करने वाले इन सभी आरोपियों ने उसके बाद ढाई-तीन सेकेंड में सवाल हल किए। छानबीन में धांधली की पुष्टि होने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जब ये लोग दस्तावेज परीक्षण को बरेली पुलिस लाइन पहुंचे तो चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सिपाही चंद्रकिरन पुलिस लाइन में तैनात था। परीक्षा में धांधली की रिपोर्ट मिलने पर उसे सस्पेंड कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

अब दोनों परीक्षा केंद्रों के प्रबंधकों की तलाश
यह माना जा रहा है कि इस धांधली में अभ्यर्थियों के कंप्यूटर का आईपी एड्रेस किसी तरह बाहर भेजकर उनके सवाल हल किए गए। भर्ती बोर्ड और परीक्षा कराने वाली एजेंसी ने इस संबंध में सारा डाटा जुटा लिया है। अब उस डाटा की मदद से पुलिस इसमें धांधली कराने वाले मास्टरमाइंड की तलाश करेगी। वहीं, दोनों परीक्षा केंद्रों के प्रबंधकों की तलाश में पुलिस की टीमें आगरा और मेरठ भेजी जाएंगी।
आगरा के दो अन्य केंद्रों पर पकड़ी धांधली
दरोगा परीक्षा में धांधली को लेकर सोमवार देर रात शामली में नौकुआ रोड बुद्दा बाबू गली में रहने वाले मोहम्मद हारून और बुलंदशहर में नवादा पोस्ट बिरौंदी निवासी भूपेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हारून ने 16 नवंबर को आगरा के कृष्णा इंफोटेक केंद्र पर परीक्षा दी थी। उसके साथ इस केंद्र के प्रबंधक महेश चंद्रा को भी आरोपी बनाया गया है। भूपेंद्र ने 20 नवंबर को एसपीएस इंफोटेक आगरा में परीक्षा दी थी। इस केंद्र के प्रबंधक शिवम सिकरवार को भी इस मामले में नामजद किया गया है। यह रिपोर्ट भर्ती बोर्ड के एएसपी हफीजुर रहमान की ओर से दर्ज कराई गई है। आरोप है कि परीक्षा के प्रारंभिक समय में इन अभ्यर्थियों ने बहुत कम प्रश्न हल किए लेकिन बाहर से मदद मिलने के बाद बहुत ही कम समय में प्रश्न हल करने शुरू कर दिए।
दरोगा भर्ती परीक्षा में धांधली को लेकर भर्ती बोर्ड के पास सारा डाटा सुरक्षित है। उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। परीक्षा में आईपी एड्रेस के जरिये गड़बड़ी की आशंका है, लिहाजा जांच में साइबर सेल को भी लगाया जाएगा। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें