बरेली के बाकरगंज में मांझा बनाने की अवैध फैक्टरी में हुए धमाके में तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस-प्रशासन की नींद टूटी है। शनिवार को किला थाना प्रभारी राजेश कुमार ने अवैध रूप से विस्फोटक रखने और मांझा बनाने के आरोप में तीनों मृतकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीएम भी इस मामले की जांच करवा रहे हैं।
किला थाना प्रभारी ने बताया कि सात फरवरी को सुबह करीब 10 बजे उन्हें बाकरगंज मोहल्ले की ओर तेज धमाका होने की सूचना मिली। टीम के साथ वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि मांझा ठेकेदार अतीक रजा खान के घर में विस्फोट हुआ है। अंदर जाकर देखा तो चहारदीवारी से घिरे दो मंजिला मकान के आंगन में तीन व्यक्ति झुलसे व रक्तरंजित हालत में पड़े थे। इनमें से अतीक और फैजान की मौके पर मौत हो गई थी। घायल सरताज को जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। रिपोर्ट में आरोपी के तौर पर इन्हीं तीन मृतकों के नाम लिखे गए हैं।
ये भी पढ़ें- UP: तेज धमाका... 20 फुट दूर तक फैले लाशों के चीथड़े, बटोरने पड़े अंग; तीन किमी दूर तक सुनी गई ब्लास्ट की गूंज