आरोपियों ने कहा-वर्दी उतारकर दो तो भूत बना देंगे। आरोपियों ने पुलिस टीम को घेर रखा था। पुलिसकर्मियों ने थाने सूचना दी तो थाना पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस जीप को आता देख आरोपी फरार हो गए। सुरेंद्र यादव की तहरीर पर फतेहगंज पूर्वी के गांव रम्पुरा कमन निवासी विनोद राठौर, शिवपुरी निवासी विकास सिंह, फरीदपुर के मोहल्ला बक्सरिया निवासी सत्यम गौड़ व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
भीड़ के सामने बेखौफ दबंग पुलिस को पीटते रहे
फरीदपुर टोल प्लाजा पर सैकड़ों की भीड़ के सामने बेखौफ दबंग पुलिसकर्मी को पीटते रहे। दबंगों ने टोल प्लाजा पर अपना इतना खौफ बना रखा है कि वहां मौजूद लोग दबंगों के डर से पुलिस कर्मियों को भी बचाने के लिए आगे नहीं बढ़े। लोगों का कहना है कि यह दबंग रोज रात में टोल प्लाजा पर खड़े होकर उपद्रव करते थे। पुलिस से अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर क्राइम संतोष सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने शुरु में युवकों की हरकत को दरकिनार करने की कोशिश की पर वह हावी होते चले गए।
पहले से हैं कई मुकदमे
पुलिस से मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी विनोद राठौड़, सत्यम गौड़ व विकास सिंह के खिलाफ पहले से ही संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ भुता, बिथरी चैनपुर, फतेहगंज पूर्वी समेत तमाम जगह पर मुकदमे दर्ज हैं।