फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को खंभे से बांधकर पीटा, प्रधान समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा

Tue, 29 Apr 2025 07:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को तालिबानी सजा दी गई। युवती के परिजनों व ग्रामीणों ने प्रधान की मौजूदगी में उसे खंभे से बांधकर पीटा। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रधान समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
आरोपियों ने युवक को खंभे से बांधकर पीटा था - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गोलगप्पे बेचने वाला युवक आधी रात को दूसरे समुदाय की प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो ग्राम प्रधान की मौजूदगी में लड़की के परिजनों व ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हेड कांस्टेबल बबलू कुमार ने प्रधान व लड़की के पिता और भाई समेत 10 लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


झांसी जिले का रहने वाला युवक पांच साल से फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव में रहकर गोलगप्पे बेचने का काम करता था। इसी दौरान उसका दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। तीन दिन पहले आधी रात को वह प्रेमिका से मिलने पहुंचा। युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। गांव के चौराहे पर बिजली के खंभे से बांधकर उसे पीटना शुरू कर दिया। जब उसके सिर से खून बहने लगा तभी गांव के ही एक बुजुर्ग ने रस्सी खोली। इसके बाद युवक वहां से चला गया।  

यह भी पढ़ें- UP: रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, फिर दी ऐसी सजा कि कांप गई रूह, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन


 

विज्ञापन

तीन दिन बाद वायरल हुआ घटना का वीडियो 
आरोपियों ने गांव में दोबारा दिखने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों के अनुसार उस वक्त घटना की जानकारी होने पर कुछ पुलिसकर्मी गांव पहुंचे थे और जांच भी की, लेकिन तब मामला शांत करा दिया गया। घटना के तीन दिन बाद घटना का वीडियो वायरल हुआ। उसके बाद पुलिस के अधिकारियों ने संज्ञान लिया, तब फरीदपुर थाना पुलिस सक्रिय हुई और जांच पड़ताल की। फरीदपुर थाने के हेड कांस्टेबल ने पांच नामजद लोगों सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें