क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामला मेरी तैनाती से पूर्व का है। नियमित जांच में जब गड़बड़ी पकड़ी गई तो तुरंत मामले की सूचना रामपुर एसपी को दी। संभवत: पुलिस से सत्यापन अनुकूल मिलने पर पासपोर्ट जारी हुए होंगे। पुलिस को सभी दस्तावेज सौंप दिए हैं। रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।