फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीएम मोदी की तस्वीर के साथ आप नेता ने ऐसी हरकत, फंस गए मुश्किल में; रिपोर्ट दर्ज

Sat, 07 Oct 2023 07:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष यामीन उल इस्लाम उर्फ अजीम प्रधान को पीएम मोदी की एडिटेड फोटो पोस्ट करना भारी पड़ गया। आप नेता के खिलाफ भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
भोजीपुरा क्षेत्र का है मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (आप) के जिला उपाध्यक्ष यामीन उल इस्लाम उर्फ अजीम प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एडिटेड फोटो आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ पोस्ट कर दिया। इस मामले में आप नेता के खिलाफ गो रक्षक प्रकोष्ठ के हिमांशु पटेल ने भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


गो रक्षक प्रकोष्ठ के हिमांशु पटेल ने बताया कि आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह फोटो पोस्ट की। फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी लिखी हुई थी। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट के जरिये मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। उन्होंने बताया कि आरोपी ने मोबाइल फोन पर बताया कि यह फोटो कार्यालय की ओर से आया था। इस पर इसे पोस्ट करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- UP: इस शहर में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, कार्रवाई से मची खलबली; जांच-परख कर ही खरीदें प्लॉट
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर पर शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने एसआई नरेश शर्मा की तहरीर पर धौराटांडा निवासी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश भी दी गई मगर वह वहां नहीं मिला। एसएसआई टीपी सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें